पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।उद्योग विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में जिला उद्योग केन्द्र एवं स्टार्ट-अप सेल के समन्वय से विधिक एवं अनुपालन क्लिनिक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए बताया कि राज्य में स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी के विकास एवं विस्तार के लिए बिहार स्टार्ट-अप नीति-2022 लागू की गयी है। उक्त नीति के तहत राज्य के सभी जिले में जमीनी स्तर पर नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्ट-अप सेल का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- स्टार्ट अप की समुचित जानकारी होनी जरूरीविधिक एवं अनुपालन क्लिनिक विषय पर जानकारी साथ ही बताया कि विधिक ...