कोसोवो के पूर्व राष्ट्रपति को 25 साल की सजा
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- यूरोपीय संघ समर्थित हेग की एक अदालत ने कोसोवो के पूर्व राष्ट्रपति हाशिम थाची को सर्बिया से देश की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान चार मामलों में युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया। अदालत ने थाची को 25 साल की सजा सुनाई। लगभग छह वर्ष पहले इन आरोपों का सामना करने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने वाले 58 वर्षीय थाची को कोसोवो स्पेशलिस्ट चैंबर्स के न्यायाधीशों की एक पीठ ने हत्या, प्रताड़ना, क्रूर व्यवहार और मनमाने ढंग से हिरासत में रखने का दोषी करार दिया। पीठासीन न्यायाधीश चार्ल्स स्मिथ द्वारा सजा सुनाए जाने के दौरान थाची अदालत में मौजूद थे।थाची को 1998-99 के युद्ध में सर्बियाई बलों के खिलाफ लड़ने वाले कोसोवो लिबरेशन आर्मी (केएलए) के तीन अन्य पूर्व नेताओं के साथ हत्या, प्रताड़ना और उत्पीड़न सहित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.