मथुरा, मार्च 2 -- थाना कोसीकलां अंतर्गत हाइवे पर बठैनगेट के समीप दिल्ली की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो सवार पिता-पुत्री की मौत हो गयी, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराये। रविवार तड़के गांव सरवई, छतरपुर, मध्य प्रदेश निवासी पप्पू पाल (35) परिवार के साथ गांव से काम की तलाश में टैंपो से गुरुग्राम जा रहा था। बताते हैं कि पप्पू खुद टेंपो चलाकर ले जा रहा था। सुबह आगरा से दिल्ली की ओर जाते समय बठैनगेट पर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापवाही से चलाते टेंपो में टक्कर मार दी। इसके चलते टेंपो पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो उसमें सवार पप्पू के परिजनों की चीख-पुकार मच गयी। इसे देख राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना देते टेंपों में दबे घायलों को निकलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.