कटिहार, जुलाई 23 -- नीरज कुमार,कटिहार, निज प्रतिनिधि कोसी नदी की तलहटी में गाद जमा होने के कारण नदी का तल उथला होता जा रहा है। इस कारण पानी का बहाव कम गति से होने तथा जलग्रहण क्षमता में कमी के कारण कटाव तेज गति से हो रहा है। हर वर्ष कुरसेला से खगड़िया तक कोसी नदी बाढ़ व कटाव से विभीषिका मचाती है। जिले के कुरसेला में गंगा व कोसी का संगम होता है। इस कारण भी कटाव तीव्र गति से होता है। हर वर्ष खेती योग्य जमीन नदी के गर्भ में समा रही है। पिछले पांच वर्षों में कुरसेला क्षेत्र में तीन हजार एकड़ से अधिक कृषि योग्य जमीन नदी के गर्भ में समा चुकी है। इस वर्ष भी कुरसेला में कोसी नदी का कटाव तेज गति से हो रहा है。 यह भी पढ़ें- 24 घंटे में महानंदा में सबसे अधिक 41 सेमी बढ़ा जलस्तर, गंगा व कोसी में भी तेजीकटाव के कारण पिछले 10 दिनों में दर्जनों एकड़ जमीन...