कोसी स्नातक निर्वाचन : प्रेक्षक पहुंचे पूर्णिया, बैठक में कहा आयोग के निर्देशों का हो पालन
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा एवं निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी ने सभी वरीय एवं नोडल अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आवंटित दायित्वों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.