मथुरा, जुलाई 13 -- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसपीएस इंटरनेशनल अकादमी के होनहार छात्र मोहित ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अभिभावकों, गुरुजनों एवं विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की छात्रा छवि ने 11वीं के लिए नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की है। मोहित और छवि की सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रेखा गोयल एवं प्रधानाचार्य राव राजेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रेखा गोयल, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने संयुक्त रूप से कहा कि मोहित की मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुर...