मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधुबनी के जिला समाहर्ता आनंद शर्मा ने कहा कि विश्व बैंक के प्रोजेक्ट के सहयोग से कोसी सुरक्षा बांध का पांच फीट ऊंचीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा। विस्तारित सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध के तहत सुपौल जिले के मझारी फोरलेन से मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के मेहसा तक करीब 31.85 किलोमीटर कोसी सुरक्षा बांध का ऊंचीकरण व सुरक्षात्मक कार्य होगा। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में करीब आठ किलोमीटर बांध का ऊंचीकरण किया जाएगा। इससे कोसी तटबंध के अंदर सुपौल एवं मधुबनी जिले की लाखों आबादी को बाढ़ के दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

बाढ़ की स्थिति की समीक्षा डीएम आनंद शर्मा ने गुरुवार को मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव, असुरगढ़, गेवाल, सल्हेशपुर, बसीपट्टी एवं मेहसा तक कोसी सुरक्षा बांध और आसपास के गांवों का जायजा लिय...