मधेपुरा, अप्रैल 10 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को खुर्दा स्थिति अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर कहा कि कोसी और सीमांचल में रेल व सड़कों का जाल बिछ रहा है। कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। बीएनएमयू में चल रहे घटनाक्रमों पर सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीएनएमयू के वर्तमान और पूर्व के सभी कुलपतियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की। सांसद पप्पू यादव ने कहा किउन्होंने कहा कि कुर्सेला से बिहारीगंज रेल लाइन निर्माण का काम शुरू हो गया है। बिहारीगंज से मुरलीगंज कुमारखंड भीमनगर होते हुए वीरपुर तक रेल लाइन एलाइनमेंट के लिए काम शुरू हो गया है। एलाइनमेंट होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहारीगंज से कुशेश्वर स्थान, नौगछिया से सिंहेश्वर होते दरभंगा रेल लाइन पर भ...