अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। कोसी मटेला में सड़क से लगे जंगल में अज्ञात ने आग सुलगा दी। इससे जंगल आग की लपटों से धधक उठा। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने रात होने तक आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि कोसी मटेला के पास सड़क से लगा जंगल धधक गया है। इस पर टीम मौके को रवाना हो गई। जब तक टीम पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम ने एमएफई से पम्पिंग कर एक होजरील की सहायता से आग पर काबू पाया। टीम में एलएफएम ओम प्रकाश, हरि सिंह, महमूद अली, रवि आर्य, जगदीप सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...