सहरसा, मई 31 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शराबबंदी से नशे के अन्य विकल्प का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस लगातार स्मैक, गांजा, कोरेक्स, हेरोईन, टेबलेट बरामद कर रही है।

कोसी क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान कोसी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष के इस अभियान के तहत विगत एक सप्ताह 23 से 29 मई त्तक कुल 1919.295 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। गांजा 548.389 किलोग्राम जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान स्मैक भी 234.96 ग्राम बरामदगी में सफलता मिली है। अभियान के दौरान कोडिनयुक्त कफ सिरफ-1.6 लीटर, नशीला टैबलेट-20 पीस, नेपाली मुद्रा-27,570 रूपये , भारतीय मुद्रा-56,780 रूपया, 2 तीन पहि...