मथुरा, अप्रैल 5 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने विद्युत विभाग को कोसते हुए आगामी रणनीति बनायी। व्यापारी नेता संजय बठैनिया ने बताया कि पिछले वर्ष विद्युत विभाग ने करोडों का इस्टीमेट शासन को कोसीकलां के जर्जर तार और पोलो को बदलने के भेजा था, जो कि स्वीकृत हुआ, लेकिन कुछ कार्य कराकर मामले से इतिश्री कर लिया गया। इस वर्ष भी विभाग द्वारा करोडों का प्रस्ताव शासन को दोबारा से मरम्मत के लिये भेजा गया है, जबकि कोसीकलां की अधिकाश कालौनियो मे जर्जर पोल खडे हुये हैं। आंधी बरसात के कारण यही विद्युत पोल टूटकर गिर गये, जिससे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो रही है। महेश पाल ने बताया कि जब विभाग विद्युत बिल का पूरा भुगतान उपभोक्ता से ले रहा है तो 24 घंटे में आपूर्ति देनी चाहिये, लेकिन पूरे दिन में मात्र छ घंटे...