कोसी में निकाली श्रीमद्भागवत की कलश यात्रा
मथुरा, मई 25 -- श्रीमद भागवत कथा के तहत रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पंचशील कालौनी से प्रारंभ होकर नगर की आदि देवी भगवती मंदिर पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। महिलाएं सिर पर सजे हुए कलश लेकर भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों के साथ चल रही थीं। कार्यक्रम में अनुराग कृष्ण शास्त्री महाराज की मौजूदगी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कथा स्थल पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। आयोजक पंडित जगदीश शर्मा, रामकिशन शर्मा, रामनारायण शर्मा तथा रामकुमार शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा। प्रतिदिन अलग अलग प्रसंगों की कथा का रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.