कोसी में नाव पलटने से 11 डूबे, महिला की मौत, किशोरी समेत दो लापता
दरभंगा, जून 10 -- गौरबौराम । जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में तरवारा टी स्पर के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे बड़ा हादसा हो गया। नदी के उस पार खेत में मूंग तोड़ने जा रहे 11 ग्रामीणों से भरी एक छोटी नाव मुख्य धारा के तेज बहाव में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और 11 वर्षीय किशोरी अब भी लापता हैं। हादसे के बाद छह महिलाओं समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें किरतपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी अभिनन्दन यादव ने बताया कि कुबोल और तरवारा गांव के किसान व मजदूर प्रतिदिन की तरह कोसी नदी पार कर दूसरी तरफ मूंग तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नदी की मुख्य धारा में नाव अनियंत्रित होकर डगमगाने लगी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नाव नदी में समा गई। हादसे के बाद डूब रहे आठ लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.