भागलपुर, मार्च 10 -- बिहपुर प्रखंड के हरियों पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में कोसी नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीनों दोस्त का अंतिम संस्कार सोमवार को बलहा घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। रविवार को नहाने के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम के बाद नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्रा द्वारा शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद सोमवार को गांव से एक साथ तीनों की अर्थी निकली तो माहौल पूरी तरह मातम में डूब गया। बलहा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक नयन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता शंकर शर्मा मजदूरी के लिए प्रदेश में रहते हैं और इस दर्दनाक खबर के बाद भी बेटे को अंतिम बार नहीं देख सके। नयन के बड़े भाई नीलकमल ने नम आंखों से अपने छोटे भाई को मुखाग्नि दी। वह...