मथुरा, अप्रैल 29 -- मथुरा, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोसी में अभियान चलाकर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे और हजारों रुपये का खराब पनीर जब्त किया। टीम ने खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, राम नरेश, धर्मेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह एवं भरत सिंह गोपाल बाग, कोसीकलां स्थित बृजवासी डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यरत कर्मचारी भाग गए। पूछताछ करने पर सुरेश ने फर्म के मालिक का नाम मुबारिक पुत्र अब्दुल्ला निवासी कोसीकलां बताया। मौके पर अवैध रूप से बिना खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन मिल्क आदि अपमिश्रकों का प्रयोग कर अस्वच्छकर परिस्थितियो...