कोसी में उफान, किनारों से निकला बाढ़ का पानी
रामपुर, अगस्त 19 -- रामनगर बैराज से पानी आते ही कोसी नदी ने उफान ले लिया। नदी किनारों से बाहर निकला पानी जंगल में घूमने लगा। पसियापुर चांदपुर गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी बह रहा है। पुलिस नदी किनारे गांव में घूम कर ग्रामीणों से पानी की ओर न जाने की अपील कर रही है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ो तक मानसून जमकर बरस रहा है। बारिश के चलते तालाबों से लेकर नहरे लबालब भर चुकी हैं। रामनगर बैराज से मंगलवार को कोसी नदी में करीब 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से छोड़ा गया पानी जैसे ही जिले की सीमा में पहुंचा तो कोसी नदी ने उफान ले लिया। नदी किनारो से बाहर निकला बाढ़ का पानी जंगलों में घूमने लगा। स्वार क्षेत्र के पसियापुर और चांदपुर गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी घूम रहा है। बाढ़ के खतरे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.