रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के दिशा-निर्देश पर वन सुरक्षा बल टीम, रामनगर रेंज और बैलपडाव रेंज की टीमों का गठन कर अलग-अलग रास्तों से कालु सिद्ध नदी क्षेत्र की छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन कर रहे वाहन वन विभाग की टीम को आते देख नदी पार कर छोई की तरफ भागने लगे। टीम ने पीछा करने पर चालक वाहनों को एक प्राइवेट रिसोर्ट के परिसर में खड़ा कर भाग गए। सभी टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामनगर वर्कशॉप में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.