सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा। कोसी महोत्सव में चैनपुर सहरसा निवासी ज्योतिष तरूण झा एवं कवियत्री अंजू झा की बेटी शांभवी झा के बेहतरीन गायन से श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। उनकी प्रस्तुति पर जिलाधिकारी, जिला संस्कृति पदाधिकारी व उपस्थित सभी लोगों नें गाने की तारीफ कर शुभकामनाएं दी। बताते चलें की शांभवी ने कई राष्ट्रीय मंच एवं अनेक सांस्कृतिक महोत्सव में प्रस्तुति दी है। प्रस्तुति पऱ इनके गांव चैनपुर सहित पुरे सहरसा में हर्ष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...