कोसी नहर बांध सह सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे से हादसे का बना रहता खतरा
मधुबनी, जून 29 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसहा, तेघरा, पचरुखी, भूपट्टी, पिरही सहित अन्य विभिन्न पंचायतों की पचास हजार से अधिक आबादी के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाली पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के बांध सह सड़क की हालत दिनों दिन बदतर हो रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में इस सड़क पर मदनडोभ से लेकर सलखनिया गांव के चौक तक में ढाई दर्जन से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे, होल और सुराख आम यात्रियों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बरसात के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। जब जंगली झाड़ियों से ये घिरे होते हैं।इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि, यह सड़क बाबूबरही, अंधराठाढ़ी, खुटौना और लदनियां प्रखंड क्षेत्र के नासपट्टी, डोलोखर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.