कोसी नदी से बरामद अज्ञात युवक के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं
खगडि़या, जून 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी गांव के निकट कोसी नदी से पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात युवक के शव बुधवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। बरामद युवक का शव 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने कोसी नदी में एक अज्ञात शव को देखा एवं इसकी जानकारी पुलिस के 112 टीम को कॉल कर दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लेखन तक बरामद शव का पहचान संभव नहीं हो पाया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक उसे सुरक्षित पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। यह भी पढ़ें- कोसी नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.