कोसी नदी में बाघ ने बछड़े का किया शिकार
हल्द्वानी, जून 11 -- रामनगर। गर्जिया के समीप कोसी नदी में गुरुवार को एक बाघ ने बछड़े का शिकार कर दिया। घटना के बाद बाघ काफी देर तक नदी क्षेत्र में ही मौजूद रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सुंगरखाल के पास बाघ ने हाईवे पर चल रहे एक बैल पर हमला कर दिया था। हालांकि उस घटना में बैल बाल-बाल बच गया था। क्षेत्र में लगातार बाघ की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.