मधुबनी, अप्रैल 10 -- रवींद्र झा मधेपुर। मधेपुर प्रखंड की गढ़गांव पंचायत के गोबरगढ़ा गांव में शुक्रवार दोपहर कोसी नदी में एक बालक के डूबने की आशंका है। डूबा बालक गोबरगढ़ा गांव के वार्ड चार का निवासी मो जिबराइल का 11 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद उर्फ दिलो बताया गया है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मो. दिलशाद अपने चार साथियों के साथ गोबरगढ़ा गांव के पूरब व दक्षिण की तरफ कोसी नदी की धार में नहाने गया। उसका अन्य तीन साथी कम पानी में ही नहा रहा था। जबकि दिलशाद उर्फ दिलो गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ऐसी आशंका है कि वह कोसी नदी की इस मुख्य शाखा धार की पानी की धारा में बह गया। डूबे बालक के साथियों ने हल्ला किया। इसके बाद आपदा मित्र एवं ग्रामीण लोग तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचे। आपदा मित्र एवं ग्रामीणों ने बालक के डूबे हुए स्थल के आसपास तैर...