भागलपुर, जून 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना के श्रीपुर में कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय सुनील कुमार पिता झकसु सिंह की मौत हो गई  है। परिजनों के अनुसार, सुनील मजदूरी करने के साथ-साथ पशुपालन कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। गुरुवार शाम वह दियारा क्षेत्र से पशुओं के लिए घास लेकर वापस घर लौट रहा था।  श्रीपुर घाट के समीप नदी पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर नवगछिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।परिजनों ने बताया कि सुनील दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों में मह...