कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
अल्मोड़ा, जून 23 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवस्थल के पास कोसी नदी में नहाने उतरे दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। नदी की गहराई का सही अनुमान नहीं होने के कारण दोनों युवक पानी के तेज बहाव के साथ गहरे कुंड में फंस गए। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह दोस्त घूमने के लिए निकले थे। इनमें मृतक 38 साल का धीरज गढ़िया निवासी बागेश्वर, अल्मोड़ा में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था। जबकि 26 साल का सोनू कनवाल पुत्र लछम सिंह निवासी लमगड़ा, अल्मोड़ा में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह देवस्थल के समीप कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक जब दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.