मधेपुरा, जुलाई 22 -- आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत मधेपुरा-खगड़िया-भागलपुर जिला सीमा से गुजरी कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई नए इलाके में पानी का फैलाव जारी है। हर रोज नए इलाके में पानी फैलने से धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। वहीं पशुचारे का संकट भी उत्पन्न होने लगा है। किसान और पशुपालकों के बीच संभावित बाढ़ को लेकर चिंता सताने लगी है। हालांकि कोसी नदी में जलस्तर का उतार चढ़ाव बना रहता है। ऐसी स्थिति में किसानों में फसल क्षति व प्रभावित होने का डर सताने लगा है। पशुपालकों के बीच पशुचारे की समस्या गंभीर बनती जा रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: सहरसा में 24 से अधिक गांव बाढ़ में घिरे, इमामगंज में सड़क और पुलिया बह गए; बिहार में बारिश से तबाही निकट समय में पशुपालक के सामने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ल...