खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरवास कपसिया स्थित पीपापुल के निकट कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शुक्रवार को दूसरे दिन1भी कोई पता नही चला। हालांकि एसडीआरएफ की टीम लापता महिला की तलाश में जुटी रही। लापता 30 वर्षीया महिला जिले के पसराहा थानान्तर्गत बड़ी पैकांत गांव निवासी वार्ड संख्या 10 निवासी सिंटू कुमार की पत्नी सविता देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुल पर अपनी चप्पलें उतारीं और अपना वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड तथा इंडियन पोस्ट बैंक का खाता एक तरफ रखकर नदी में कूद गई। इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह बतायी जा रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं, खोजने में जुटी एसडीआरएफ की टीम लापता महिला का पति सिंटू क...