खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थानान्तर्गत कोसी नदी में छलांग लगाई महिला का पांच दिन भी पता नहीं चल सका। उल्लेखनीय है कि गत गत 23 अप्रैल को पारिवारिक कलह में वीरवास पीपा पुल के पास नदी में छलांग दी। लापता महिला जिले के पसराहा थानान्तर्गतपैकांत गांव निवासी सिंटू कुमार की पत्नी सविता देवी बताया जा रहा है। सोमवार को भी उसकी खोज में परिजन व स्थानीय गोताखोर जुटे रहे। इधर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फिलहाल पता नहंी चल पाया है। यह भी पढ़ें- युवती लापता, परिजन परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...