दरभंगा, मार्च 24 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल चौक के पास कोसी नदी पर बने चचरी से पुल से गिरने के बाद 30 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक अमृतनगर गांव निवासी नारायण यादव का पुत्र है। घटना बीते रविवार की देर रात की बतायी गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि अमृतनगर निवासी रतन यादव (30) बीती रात अपने ननिहाल किरतपुर से अपने घर अमृतनगर लौट रहा था कि रास्ते में गोकुल चौक के पास कोसी नदी पर बने चचरी पुल को पार करने के दौरान फिसलकर लड़खड़ाता हुआ नदी में गिर गया। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और उसकी खोज में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसे बरामद नहीं किया जा सका था। सूर्यास्त होने के कारण एनडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा। मंगलवार को भी उसकी बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.