कोसी-नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात कोसी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। लालपुर स्थित कोसी नदी पुल पर रात करीब 10 बजे गश्त कर रही पुलिस टीम ने महिला को पुल पर खड़े देखा। वह नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। स्थिति को भांपते हुए उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर महिला को पकड़ लिया और उसे नदी में कूदने से रोक दिया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार सैदनगर चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था और गश्त पर थे। लालपुर स्थित कोसी नदी पुल पर पहुंचने पर उन्हें महिला दिखाई दी। पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित पुल से नीचे लेकर आए और बातचीत की।महिला ने बताया कि वह स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर गांव की रहने वाली है। बच्चों को लेकर उसका अपनी देवरानी से विवाद हो गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.