मधेपुरा, जुलाई 27 -- आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत मधेपुरा-खगड़िया-भागलपुर जिला सीमा से गुजरी व बिहार की अभिशाप कहलाने वाली कोसी नदी में कटाव से बचाव के लिए चार दिन पूर्व कटाव निरोधी कार्य तो शुरु कराया गया है। लेकिन कटाव निरोधी कार्य में शिथिलता की बात कही जा रही है। निरोधी कार्य गुरुवार से शुरु करायी गयी है। लेकिन केवल दिन में करीब 25 मजदूरों द्वारा बचाव कार्य कराया जा रहा है। जो स्थानीय लोगों में निराशा का कारण बन गयी है। स्थानीय कैलाश पटेल, विलक्षण पटेल, चंदेश्वरी पटेल, महेश्वर मंडल, अशोक साह, अमर पटेल, जयकृष्ण पासवान, रमेश पासवान, गनौरी ऋषिदेव, नेतल ऋषिदेव आदि ने बताया कि डीएम के आने के बाद बचाव कार्य शुरु तो कराया गया, लेकिन मामूली मजदूरों से काम कराए जाने से सही तरीके से बचाव कार्य नहीं सकेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा...