जितेंद्र कुमार, मई 28 -- बिहार की कोसी नदी में अचानक तेज बहाव आने से परेशानी खड़ी हो गई है। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र में कोसी नदी पर बने ऐतिहासिक कपसिया-बीरवास पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। तेज बहाव की वजह से पुल के दक्षिणी छोर का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को पानी में धंस गया। इससे खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिले का आवागमन संपर्क टूट गया। इसी साल 28 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन किया गया था। महज 5 मने में ही इसने जवाब दे दिया। इस पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ​इस हादसे ने न सिर्फ खगड़िया बल्कि मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिलों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। गोगरी प्रखंड अंतर्गत पैकांत मुखिया सिंकू पासवान, देवठा पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, पूर्व मुखिया क्षत्री शर्मा, सिकंदर शर्मा आदि ने कहा कि पुल...