हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार के सुपौल में बुधवार को कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता बताई जा रही है। घटना सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत स्थित वार्ड दो की है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे कोसी तटबंध के अंदर गोपालपुर सिरे गांव में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चियां स्नान करने गई थीं। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से वे डूब गईं। बच्चियों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद वहां मौजूद एक अन्य बच्ची बॉबी कुमारी ने अपनी सहेलियों को डूबता देख शोर मचाया। फिर गांव जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इतने में वहां आपदा मित्र भी पहुंच गए। इसके बाद बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस क्रम में तीन बच्चियों गोपालपुर सिरे वार्ड दो निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.