खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गोगरी प्रखंड अन्तर्गत वीरवास में शुक्रवार को पीपापुल के धंसे दक्षिणी हिस्से की मरम्मत को लेकर काम शुरू किया गया। काम को लेकर एक स्पेशल नाव मंगायी। वही मिट्टी के काम को लेकर जेसीबी भी मंगाया गया। मजदूरों द्वारा मुहाने पर मिट्टी का बोरा भरकर देने के दौरान बारिश शुरू हो जाने से काम प्रभावित हो गया। काम कर रहे सुपरवाइजर पवन कुमार के अनुसार मौसम ठीक रहा तो अगले दो दिनों में काम पूरा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कपसिया-बीरवास पीपापुल के दक्षिण छोर का एक बड़ा हिस्सा पानी में धंस गया है। जिससे खगड़िया सहित, मधेपुरा, सहरसा व भागलपुर जिले का आवागमन का संपर्क भंग हो गया। पुल की मरम्मत का काम पूरा नहंी होने से दूसरे दिन भी पुल पर लोगों का आवागमन ...