कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से कपसिया (मधेपुरा) - वीरवास (खगड़िया) के बीच निर्मित पीपा पुल के दक्षिणी छोर का हिस्सा धंसा , आवागमन ठप
खगडि़या, मई 28 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र में कोसी नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि से ऐतिहासिक कपसिया-बीरवास पीपापुल के दक्षिण छोर का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को पानी में धंस गया। जिससे खगड़िया सहित, मधेपुरा, सहरसा व भागलपुर जिले का आवागमन का संपर्क भंग हो गया। नदी की तेज लहरों के सामने पुल के एक तरफ का हिस्सा टिक नहीं सका और वह देखते ही देखते नदी के आगोश में समा गया। उल्लेखनीय है कि इसी साल 28 जनवरी को बड़े अरमानों के साथ इस पुल का उद्घाटन किया गया था। यह पुल महज कुछ ही महीनों में जवाब दे गया, जिससे अब इलाके में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस हादसे ने न सिर्फ खगड़िया बल्कि मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिलों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। यह भी पढ़ें- कोसी नदी में अचानक आया तेज बहाव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.