कोसी नदी का जलस्तर हुआ स्थिर पर दियारा क्षेत्र में बढ़ी परेशानी
सहरसा, जून 25 -- सलखुआ/नवहट्टा, हिटी। कोसी तटबंध के भीतर पिछले एक सप्ताह से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दो दिन पहले तक जिन नालियों और संपर्क मार्गों से ग्रामीण पैदल आवाजाही कर रहे थे, वहां अब नाव ही एकमात्र सहारा रह गई है। हालांकि बुधवार सुबह से मुख्य कोसी नदी के जलस्तर में स्थिरता देखी जा रही है, लेकिन निचले इलाकों में पानी का फैलाव अब भी जारी है। यह भी पढ़ें- कोसी का जलस्तर घटा, तटबंध पूरी तरह सुरक्षितबाढ़ का स्थिति कोसी दियारा क्षेत्र में सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड की आठ पंचायतें स्थित हैं, जिनकी आबादी लगभग डेढ़ लाख है। बाढ़ के दौरान इन पंचायतों का जिला एवं अंचल मुख्यालय से संपर्क लगभग टूट जाता है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से बाजार और मुख्यालय तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.