कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी बाढ़ की आशंका
मधेपुरा, सितम्बर 28 -- आलमनगर एक संवाददाता बराज से अत्यधिक डिस्चार्ज व लगातार भारी बारिश से मधेपुरा-खगड़िया-भागलपुर जिला सीमा से गुजरी कोसी नदी में आई उफान से प्रखंड क्षेत्र के लोग बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के चपेट में आने से विभिन्न पंचायतों के करीब दो दर्जन गांव व टोले प्रभावित हुए हैं। जबकि एक दर्जन से अधिक आरडब्लूडी सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया है। कई सड़कों पर दो से तीन फीट पानी हो जाने आवाजाही ठप हो गया है। हालांकि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चार चुनिंदा जगहों पर कम्युनिटी किचन चलाया गया। वहीं सुखा राशन का करीब दो हजार पैकेट भी चुनिंदा जगहों पर वितरण कराया गया। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप, बागमती-कोसी उफान पर; बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 10 जिले चपेट में इतना हीं नहीं पशुपालन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.