कोसी नदी का जलस्तर घटा, मधेपुर के दियारा क्षेत्र में धार में ही घट-बढ़ रहा पानी
मधुबनी, जुलाई 22 -- मधेपुर,निज संवाददाता। कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश थमने के साथ ही जलस्तर में काफी कमी आयी है। जलस्तर में कमी आने के बाद गढ़गांव, बसीपट्टी का पूर्वी भाग, भरगामा एवं बकुआ पंचायत के मुख्य व शाखा धार में ही पानी सिमट गया है। कोसी का पानी मुख्य व शाखा धार में ही अब घट-बढ़ रहा है। कोसी तटबंध के अंदर विभिन्न घाटों पर आवागमन के लिए नाव चल रहे हैं। इधर, कोसी बराज कंट्रोल रूम भीमनगर-बीरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, कोसी बराज पर बुधवार दोपहर दो बजे पानी का डिस्चार्ज 1 लाख, 73 हजार, 840 क्यूसेक रेकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- कोसी का जलस्तर बढ़ा, महिषी के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वहीं नेपाल प्रभाग बराह क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बजे पानी का डिस्चार्ज 1 लाख, 03 हजार, 250 क्यूसेक रेकार्ड किया गया। बुधवार दोपहर दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.