कोसी नदी उफनाने से चुकुम गांव को आवाजाही बंद
रामनगर, सितम्बर 27 -- रामनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर आ गई। जिससे चुकुम गांव का रास्ता बंद हो गया है। प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए हैं। कोसी नदी पार बसा चुकुम गांव में हर साल कोसी नदी तबाही लेकर आती है। कोसी नदी में रविवार को 10 हजार से अधिक क्यूसेक पानी आ गया है। इससे गांव के लोग सहमे हैं। एसडीएम गोपाल चौहान ने बताया कि गांव की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों के आनेजाने को राफ्ट लगाई गई है। वहीं, कोसी का जलस्तर बढ़ने से गर्जिया मंदिर के टीले के आसपास पानी आ गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंडक बराज से निकला 4.74 लाख क्यूसेक पानी; बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में बाढ़ से तबाही इससे परिसर से लगाई जाने वाली दुकानों को हटा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.