सहरसा, मार्च 16 -- सलखुआ, एक संवाददाता। कोसी दियारा क्षेत्र में इन दिनों लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तटबंध के अंदर स्थित आठ पंचायतों की सवा लाख से अधिक आबादी को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से दो विद्युत सब स्टेशन निर्माण की मंजूरी दी गई थी। इनमें एक सलखुआ प्रखंड के अलानी और दूसरा सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर गांव में बनाया गया है। लंबे समय बाद दोनों जगह पावरग्रिड का निर्माण भी पूरा हो चुका है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक इनसे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।फिलहाल दियारा क्षेत्र में खगड़िया जिले के बछौता विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.