सहरसा, फरवरी 12 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा में पंचायतों में हो रही पानी की समस्या को देखते हुए नल जल योजना को ड्रीम प्रोजेक्ट बनाया गया था, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पानी मिल सके लेकिन धनुपुरा, बेलवाड़ा एवं कठडूमर पंचायत में मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हर घर नल का जल धरातल पर पूरी तरह नहीं उतर सका है। धनुपुरा पंचायत के वार्ड नं-01 से लेकर वार्ड 10 तक में लोगों को नल का जल नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रामीण एडिशन कुमार सिंह, कैलाश सिंह, पप्पू सिंह, सदानंद शर्मा, अमर सिंह, ऋषि कुमार ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराज़गी व्यक्त किया है। वार्ड नं-10 के ग्रामीण एडिशन कुमार सिंह एवं पूर्व उपमुखिया कैलाश सिंह ने बताया कि पूर्व में वार्ड द्वारा कराया गया बोर में ...