सहरसा, जनवरी 23 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव स्थित कोसी तटबंध पर गुरुवार को एक सरकारी शिक्षक का शव मरनासन्न स्थिति में पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण से दूरभाष पर सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ सुलेमान ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत शिक्षक की पहचान 43 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो सलखुआ प्रखंड के एनपीएस गौरी मुसहरी विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वे सिमरी बख्तियारपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे और प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस के साथ डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर एवं सर्किल इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.