मथुरा, जून 6 -- विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बैठक की। इसमें एक्सईएन सुरेन्द्र पाल सिंह ने जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए एवं बकायेदारों से संपर्क कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। एक्सईएन ने कहा कि निकासा क्षेत्र में हुई चेकिंग में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले 50 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें कनेक्शन लेने को प्रेरित किया जा रहा है। जल्द ही विभाग शिविर लगाकर नए कनेक्शन जारी करेगा। उन्होंने कहा कि कोसीकलां, छाता व चौमुहां क्षेत्र के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 6 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे 969 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद भी...