रामपुर, मई 28 -- दढ़ियाल। क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के बाद कोसी नदी घाट के पास पशु के अवशेष डाल दिए। इसके विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इससे तनाव की स्थिति बनी। वहीं पुलिस ने पशु के अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर धम्मन के कोसी नदी पर बने बंदे के पास घाट पर कुर्बानी कर पशु के अवशेष डाल दिए गए। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल संगठन से जुड़े कार्यकर्ता खंड मंत्री चरन सिंह चौहान, खंड संयोजक शिवम ठाकुर, खंड अध्यक्ष शोभाराम सैनी, हिंदूवादी नेता वीरू चौहान, सतीश चौहान, कपिल चौधरी, राजू सैनी, पंकज चौहान, ऋतिक आर्या और चौबे सिंह चौहान आदि ने वहां पर पहुंचकर विरोध किया। यह भी पढ़ें- धर्मस्थल के पास खुले में फेंके कुर्बानी के अवशेष आरोपियों...