हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 30 -- कोसी-गंडक सहित नेपाल से निकलने वाली अन्य नदियों से बिहार में होने वाली तबाही को कम करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है। कोसी व गंडक परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर समाधान, बाढ़ सुरक्षा, सिंचाई व्यवस्था व परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की बैठक हो रही है। 30 अप्रैल और एक मई को नेपाल में होने वाली इस बैठक में बिहार से जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। वहीं दो मई को भारत व नेपाल से होकर बहने वाली नदियों पर बाढ़ पूर्वानुमान गतिविधियों की बैठक होगी। बैठक के दौरान भारत व नेपाल के प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न्न तकनीकी प्रशासनिक व वित्तीय मुद्दों पर भी विमर्श होगा। विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक ज...