कोसी खुर्द के समीप बाइक सवार बदमाश लूट ले गये मोबाइल, बाइक
मथुरा, जून 24 -- थाना मगोर्रा के अंतर्गत कोसी खुर्द के समीप मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश असलाह से डरा धमका कर युवक से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल बदमाशों की तलाश कर रही है। मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे नगला फर्स, फरह निवासी रवि कोसीखुर्द से बाइक से अपने गांव जा रहा था। कोसीखुर्द के समीप से नगला फर्स की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने असलाह से डरा धमका कर रवि से बाइक लूट का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए बदमाश बाइक, मोबाइल के अलावा 3700 रुपये लूट कर भाग गये। पीड़ित ने लोगों की सहायता से पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.