मधुबनी, अगस्त 31 -- मधेपुर, निज संवाददाता। नेपाल की तराई व कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में काफी बारिश हुई है, जिससे कोसी नदी की जलस्तर में वृद्धि हुई है। रविवार रात 12 बजे कोसी बराज पर पानी का डिस्चार्ज 2 लाख, 19 हजार, 505 क्यूसेक रेकार्ड किया गया था। मगर उसके बाद कोसी बराज पर जलस्राव में कमी आने लगी। हालांकि, इस वृद्धि से मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में कोसी नदी की मुख्य धार व शाखा धार में ही पानी बढ़ा है। बाढ़ जैसी अभी कोई स्थिति नहीं है। कोसी बराज कंट्रोल रूम भीमनगर-बीरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 12 बजे कोसी बराज पर 1 लाख, 91 हजार, 405 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार: नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी-गंडक में उफान; चंपारण, सारण और सीवान में बाढ़ का संकट जबकि नेपाल प्रभाग बराह क्षेत्र मे...