भागलपुर, जुलाई 21 -- सुपौल से रवि की रिपोर्ट नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे बराज पर 2,01 660 क्यूसेक जलप्रवाह घटते क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे घटकर 1,92,360 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया ।शाम चार बजे 1,89,775 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया । यह भी पढ़ें- Siwan News गुठनी: नेपाल में बारिश थमने के बाद दरौली में जलस्तर हुआ स्थिर वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह सुबह 8 बजे 1,28,000 क्यूसेक से घटकर दोपहर 12 बजे 1,26,200 क...