खगडि़या, सितम्बर 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार के कोसी क्षेत्र में बाढ़ और सीमित कृषि अवधि के कारण कोसी के किसानों के लिए विशेष किस्म का मक्का विकसित हो। यह बातें एस.बी. एग्रो फार्म्स के संस्थापक एवं प्रबंध भागीदार डॉ. चिकलीत कुमार शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफएसआईआई) के सम्मेलन में कही। उन्होंने सोमवार को बताया कि कोसी क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष रूप से कम अवधि में तैयार होने वाली, अधिक उपज देने वाली और बाजार में स्वीकार्य मक्का की उन्नत किस्म विकसित करने की आवश्यकता है। सम्मेलन में बीज उद्योग, कृषि अनुसंधान, विज्ञान, नीति निर्माण, निवेश और कृषि व्यवसाय से जुड़े विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, उद्योग प्रतिनिधियों और नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...