सहरसा, जुलाई 21 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से सलखुआ प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे खजुरबन्ना, ताजपुर, कबीरपुर, घोरमाहा, खरहोरिया, रंगीनियां, रेहरवा, डेंगराही, सिसवा, ब्रह्मटोल और सौंथी समेत कई गांव चारों ओर से पानी से घिरने लगे हैं। चानन पंचायत के सहुरिया गांव की मुख्य सड़क और खजुरबन्ना-सौंथी सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन ठप हो गया है। साम्हरखुर्द पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खजुरबन्ना के परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। निचले इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों और तटबंधों की ओर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से धान की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उधर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर, बेलवाड़ा और घोघसम पंचायत के निचले क्षेत्रों में भी पान...