सुपौल, सितम्बर 14 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी नदी का कहर पिछले दो महीने से तटबंध के अंदर बसे गांवों पर लगातार जारी है। नदी के तेज कटाव से अब लोगों के घरों के साथ-साथ विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और धार्मिक स्थल भी प्रभावित होने लगे हैं।

कोसी नदी का संकट रविवार को मौजहा पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित सुजानपुर गांव में राधा-कृष्ण मंदिर कोसी नदी की तेज धारा में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सुजानपुर गांव में कोसी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की चपेट में आकर गांव के करीब आधा दर्जन परिवार पहले ही विस्थापित हो चुके हैं। वहीं बड़ी मात्रा में उपजाऊ जमीन भी नदी में समा चुकी है। वर्तमान ...